राष्ट्रीय पक्षी का इंदौर के मल्हारगंज में शिकार पुलिस अनजान,एनिमल पुलिस हेल्पलाइन से हुई शिकायत
राष्ट्रीय पक्षी का इंदौर के में शिकार पुलिस अनजान,एनिमल पुलिस हेल्पलाइन से हुई शिकायत
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मौर शिकार का मैसेज तो हरकत में आई पुलिस
इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मोर की हत्या के सामने आए मामले में पशु प्रेमियों में आक्रोश। एनिमल पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से हुई मल्लहरगंज पुलिस को शिकायत।
कमला नेहरू कॉलोनी के पास खाली पड़ी खासगी के बगीचे की भूमि पर राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में मौर के शिकार होने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पशु प्रेमी राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर आक्रोश में थे। जमकर विरोध कर रहे थे। दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी कर रहे थे। लेकिन मल्हारगंज पुलिस को इसकी जानकारी नही लगी थी। जिसके बाद कल एनिमल पुलिस हेल्पलाइन में मौर के शिकार की शिकायत हुई है। शिकायत के बाद से पुलिस हरकत में है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.