सपा पार्षद ने साझा की यूपी के सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर, गिरफ्तार
गाजियाबाद । यूपी चल रहे चुनाव के दौरान प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी जमकर उपयोग हो रहा है ऐसे में एक सपा पार्षद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की जिसके चलते यहां एक नगर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पसौंडा गांव के लोगों ने यह शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार, गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड 66 के पार्षद मुस्तकीम चौधरी ने कथित तौर पर आदित्यनाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें उन्हें दाढ़ी वाले व्यक्ति के रूप में और (मुस्लिम) टोपी पहने दिखाया गया था। शिकायत में कहा गया है कि तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कैप्शन भी लिखा गया है। चौधरी ने नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। हालांकि, जीत के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.