ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

6 मई को शुक्रवार सुबह 6:25 खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी यात्रा के लिए 6 मई शुक्रवार को प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक लग्न में खुलेंगे। 2 मई को भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। 1 मई को केदारपुरी के क्षेत्रपाल भैरवनाथ जी की पूजा सम्पन्न की जायेगी। बाबा की चलविग्रह उत्सव डोली 2 मई को गुप्तकाशी, 3 मई फाटा, 4 मई को गौरीकुंड तथा 5 मई को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवरात्रि पर्व पर आयोजित संक्षिप्त धार्मिक समारोह में रावल भीमाशंकर की उपस्थिति में पूजा- अर्चना, पंचाग गणना के साथ श्री केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।

इस दौरान बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, निवर्तमान विधायक मनोज रावत, मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य, श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, उपजिलाधिकारी उखीमठ जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, विशेष कार्याधिकारी राकेश‌ सेमवाल, मंदिर समिति के अधिकारी- कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने पर सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया है। दानदाता प्रेम रस्तोगी ग्रुप दिल्ली ने भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.