बिलासपुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली
बिलासपुर | छतीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पति ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तो पत्नी ने बिलासपुर के घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दंपति आपस में फोन पर बात कर रहे थे। फोन पर बात करने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोनों का बिलासपुर में अंतिम संस्कार किया गया। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं।
पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत ने बताया कि जिले कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में पदस्थ था। तीन माह पहले ही सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। इस दौरान दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। पचपेड़ी पुलिस के मुताबिक गुरुवार को भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी। इस दौरान गढ़चिरौली में चंद्रभूषण ने खुद को गोली मार ली। इधर बिलासपुर के घर में उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.