ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गेहूं बेचने के लिए आनलाइन स्लाट बुकिंग करवा सकेंगे किसान

भोपाल। शासकीय व्यवस्था के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों को गेहूं बेचने के लिए के लिए अब मोबाइल फोन पर एसएमएस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब वे आनलाइन माध्यम से स्लाट बुकिंग करवा सकेंगे। इसके लिए किसानों को एसएमएस से लिंक भेजी जाएगी। किसान फसल बेचने के लिए निर्धारित पोर्टल से नजदीकी खरीदी केंद्र, तारीख और टाइम स्लाट का चयन कर सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने किसानों के खातों के आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शासन द्वारा आधार एवं भू-अभिलेख का डाटा मिलाया जा रहा है, जिससे सभी किसानों का एक कामन डाटा बेस तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि रबी उपार्जन 2022-23 के लिए पहले से 50 प्रतिशत बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

बिना पंजीयन के नहीं बेचा जा सकेगा बायोडीजल
प्रमुख सचिव किदवई ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बिना उचित अनुमति एवं पंजीयन के बायोडीजल का विक्रय जिले में नहीं किया जा सकेगा। विक्रेता जिससे बायोडीजल ले रहा है उसका भी सत्यापन कराया जाए। बायोडीजल की मानक गुणवत्ता एवं न्यूनतम टेस्ट आवश्यक रूप से किया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि इंदौर संभाग में चावल मिलें स्थापित करने के उद्देश्य से धान बाहर से मंगवाया जा रहा है। चावल की भूसी से हम राइस ब्रान तेल का उत्पादन कर सकते हैं, जिसका उपयोग कुकिंग आइल के रूप में किया जा रहा है। यदि इस आइल का उत्पादन अधिक संख्या में होता है तो इससे किसानों और मिल मालिकों को लाभ हो सकेगा। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि उचित मूल्य दुकानों एवं केंद्रों पर कम से कम तीन माह की भंडारण क्षमता होना अनिवार्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.