ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में 6 संदिग्ध आतंकी पकड़ाए:ऐशबाग इलाके में किराए से रह रहे थे, विवादित किताबें और लैपटॉप जब्त; ATS ने रात 3:30 बजे मारा छापा

भोपाल में 6 संदिग्ध आतंकी पकड़ाए:ऐशबाग इलाके में किराए से रह रहे थे, विवादित किताबें और लैपटॉप जब्त; ATS ने रात 3:30 बजे मारा छापा

भोपाल के ऐशबाग इलाके से मध्यप्रदेश ATS ने 6 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। यहां वे फातिमा मस्जिद के पास एक बिल्डिंग में किराए से रह रहे थे। इनके पास से विवादित किताबें और लैपटाॅप मिले हैं। खुफिया एजेंसी इनसे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद घर को सील कर दिया गया है। खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी भोपाल में छिपे हैं। जांच के बाद शनिवार देर रात 3:30 बजे ऐशबाग इलाके में पुलिस पहुंची, तो हंगामा मच गया।

पुलिस ने यहां स्थित एक बिल्डिंग में छापा मारा। मकान मालकिन नायाब जहां का कहना है कि रात में पुलिस आई, तो सभी घबरा गए। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया, और उन्हीं की निशानदेही पर करोंद क्षेत्र के एक घर में भी छापा मारा गया। यहां खातिजा मस्जिद के करीब रह रहे चार लोगों को पकड़ा गया है।

रात 3:30 बजे इलाके में लग गई भीड़

मकान मालकिन नायाब जहां ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे होंगे। हम लोग ऊपर कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक चलो-चलो की आवाजें आने लगीं। किराएदारों के कमरों में हंगामा होने और खींचा घसीटी की आवाजें आने लगीं। तभी मैं कमरे से निकलकर आई। देखा- घर के सामने भीड़ लगी थी। मुझे देखते ही पुलिस ने कहा- आप अंदर जाओ। मैंने पूछा- बताओ, हुआ क्या है? पुलिस ने कहा- अंदर जाइए। पानी पीजिए। कुछ नहीं हुआ।

कम्प्यूटर मैकेनिक ने दिलवाया था मकान

मकान मालिक नायाब जहां ने बताया कि इलाके में रहने वाला सलमान कम्प्यूटर मैकेनिक है। करीब तीन महीने पहले उसने अपने परिचित अहमद के लिए मकान किराए पर मांगा। सलमान ने बताया कि अहमद आलिम (धार्मिक शिक्षा) की पढ़ाई कर रहा है। मकान खाली था, इसलिए उसके कहने पर साढ़े तीन हजार रुपए महीना पर मकान दे दिया। अहमद ने किराया हमेशा कैश ही दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.