ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर निगम के सेवाभवन में तोड़फोड़ होता देख कर्मचारी दंग

अलीगढ़।  नगर निगम के सेवा भवन में शुक्रवार सुबह अचानक 15-20 सफाई कर्मचारी पहुंचे और कार्यालयों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार्यालयों के खिड़की, दरवाजे, बाहर गेलरी में रखे गमले आदि ही तोड़ दिए। कर्मचारियों का यह रूप देख अधिकारी सकपका गए और इधर-उधर हो गए। जीएम जल अनवर ख्वाजा के कार्यालय में भी कर्मचारी पहुंचे और धक्का मारकर दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लड़को को हिरासत में लिया है। सफाई कर्मचारी भुगतान न होने से नाराज थे।200 कर्मचारी सफाई कार्य में लगाएनगर निगम ने इस बार औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में सफाई का ठेका नगर निगम को दिया था। नगर निगम ने यह काम सीएलसी के जरिए कराया। करीब 200 कर्मचारी सफाई कार्य में लगाए गए थे। सफाई कार्य का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है, जो करीब 15 लाख का है। 10 जनवरी को प्रदर्शनी का समापन हो गया, लेकिन भुगतान अब तक न हो सका है। इसी से नाराज सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया था। सेवाभवन पहुंची पुलिस पकड़े गए तीन लड़कों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.