ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ एजेकुशन व स्किल डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा हुआ शिक्षक सम्मान समारोह

मोतिहारी: ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ एजेकुशन & स्किल डेवलपमेंट नामक ट्रस्ट द्वारा टाउन हॉल मोतिहारी में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया l इस संस्था का उद्देश्य समाज के गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे/ बच्चियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, मानवता तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ने का है l पढ़ाई से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने, पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन करना, नौकरी का हिस्सा बनने में सहयोग प्रदान करना, महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना, मानवता की हिफाजत एवं समाज की सेवा में अपनी उम्मीदवारी रखना आदि है l कार्यक्रम के संचालक ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ एजेकुशन & स्किल डेवलपमेंट नामक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ० पंकज श्रीवास्तव, नेशनल डायरेक्टर डॉ० नीरज, स्टेट डायरेक्टर डॉ० ओम प्रकाश, रीजनल डायरेक्टर पी०आर एडवोकेट अमित श्रीवास्तव, रीजनल डायरेक्ट ऑपरेशन आशीष कुमार वर्मा एवं संरक्षक स्थानीय ई० कौशल किशोर प्रसाद, मुख्य अतिथि डॉ० शंभू प्रसाद तथा जिला समन्वयक शिक्षक आदित्य आदि थे l कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ० एस० के उपाध्याय ( प्राचार्य एंबिशन इंस्टिट्यूट वाराणसी) थे l इस कार्यक्रम में मोतिहारी शहर से कला, विज्ञान, वाणिज्य, भाषा के सैकड़ों शिक्षकों को चादर, डायरी, कलम, तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले पौधे आदि वितरित किए गए l मंच संचालक शिक्षाविद विक्की बाबू के द्वारा स्वाति के बूंद की तरह अमृत से भरे हुए स्वर में बारीकी से समाज में विकास के बाधक सभी मुद्दों पर जानकारी दी गई एवं लोगों को गौरवान्वित किया गया l उपस्थित शिक्षकों एवं दर्शकों ने कहा कि भारत की ऐसी नामचीन संस्था यदि इसी प्रकार निरंतर शिक्षकों और समाज के प्रेरकों को प्रोत्साहन के साथ आधुनिक युग से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करती रहे तो निश्चित ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण एवं मानवता के क्षेत्र में एक नई आयाम लाएगी और देश का सर्वांगीण विकास हो सकेगा l अंतिम कड़ी में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से संस्था के सभी संबंधित पदाधिकारियों ने निवेदन किया कि इस संवाद को सुदूर क्षेत्र तक पहुंचाया जाए जिससे अधिकाधिक संख्या में योग्य लोगों को अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित किया जा सके l

Leave A Reply

Your email address will not be published.