ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

महिला विश्व कप के 13वें मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 235 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल ताजिम ब्रिट्स और वोल्वार्ड्ट बल्लेबाजी कर रही हैं। लिजेल ली नौ रन बनाकर आउट हुईं।पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चार रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। डेनियल वायट तीन रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हीथर नाइट और नताली शीवर भी कुछ खास नहीं कर सकीं। नाइट नौ रन और नताली 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट ने एमी एलेन जोन्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। ब्यूमोंट 97 गेंदों पर छह चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, एमी जोन्स भी 74 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डंक्ले 26 रन, कैथरीन ब्रन्ट 17 रन, केट क्रॉस छह रन और शार्लोट डीन छह रन बनाकर आउट हुईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.