ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वुमेंस सिंगल्स के राउंड 32 के एक मैच में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रूस की अनेस्तेसिया पोतापोवा को हराया

मॉन्टेरी ओपन 2022 के वुमेंस सिंगल्स के राउंड 32 के एक मैच में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रूस की अनेस्तेसिया पोतापोवा को हरा दिया। इससे पहले यूक्रेनियन टेनिस प्लेयर एलिना स्वितोलिना ने इस बात का ऐलान किया था कि वे इस टूर्नामेंट रूस या बेलारूस की किसी भी खिलाड़ी के सामने नहीं खेलेंगी, अगर उनके नाम के सामने किसी भी प्रकार से रूस का जिक्र होता है, फिर चाहे बात झंडे की हो या राष्ट्रगान की या फिर कपड़ों पर फ्लैग की।

इंटरनेशनल ओलपिंक कमेटी यानी आईओसी ने रूस और बेलारूस का बहिष्कार करने का ऐलान किया था, क्योंकि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। हालांकि, यूक्रेन की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना बुधवार को रूस की अनेस्तेसिया पोतापोवा को हराया और फिर इस बात का भी ऐलान कर दिया कि वे इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी को यूक्रेन आर्मी को डोनेट करेंगी। एलिना स्वितोलिना ने सेंटर कोर्ट पर अनेस्तेसिया पोतापोवा को 6-2 और 6-1 से सीधे सेटों से हराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.