ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध शराब पर अंकुश लगाने बिहार के डीएम पहुंचे झारखंड

बिहार | में शराबबंदी के बाद से झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से अवैध तरीके से बिहार शराब भेजे जाने का सिलसिला चल रहा है। कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र से भी शराब की तस्करी के ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस पर रोक के लिए सीमावर्ती बिहार के नवादा के डीएम यशपाल मीना शुक्रवार को सतगावां पहुंचे।

डीएम यशपाल मीणा ने सतगावां थाना पहुंचकर यहां अंग्रेजी शराब की लाइसेंस प्राप्त दुकानों के  बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में अक्सर शराब तस्कर पकड़े जाते हैं, जो पूछताछ में बताते हैं कि वह सतगावां में लाइसेंस प्राप्त दुकान से शराब लेकर आ रहे हैं। उनके पास से बरामद शराब नकली निकलती है।

इस मामले में सतगावां के थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य ने बताया कि उन्हें यहां चार्ज संभाले तीन-चार दिन ही हुए हैं। उन्होंने सख्ती शुरू कर दी है। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.