ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Delhi Weather Forecast Update: बदलते मौसम के लिए सावधान हो जाएं दिल्लीवासी, होली पर पड़ेगी खूब गर्मी

India Weather Forecast Latest Update Today: हालांकि इस बीच मौसम विज्ञान विभाग बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले चौबीस घंटे में मौसम बदलने के संकेत हैं. अगले 48 घंटे तक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

India Weather Forecast Latest Update Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather Update) और इसके आसपास के क्षेत्रों में तामपान में बढ़ोतरी जारी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन क्षेत्रों में सप्ताह के आखिर तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और होली तक गर्मी खूब बढ़ जाएगी. हालांकि इस बीच मौसम विज्ञान विभाग बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले चौबीस घंटे में मौसम बदलने के संकेत हैं. अगले 48 घंटे तक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

अगले सात दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया कि शहर में आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसी तरह 14 मार्च को न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री, 15 मार्च को न्यूनतम 17 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री, 16 मार्च को न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री, 17 मार्च को न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री, 18 मार्च को न्यूनतम 17 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री और 19 मार्च को न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मालूम हो कि देश में होली का त्योहार 18 और 19 मार्च को मनाया जाएगा, ऐसे में संभावना है कि लोगों को होली के दिन हल्की गर्मी का अहसास हो.

जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल भी जानिए

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को अगले 24 घंटों के दौरान धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है.’ सोमवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.3 डिग्री और गुलमर्ग में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8, लेह शून्य और कारगिल में शून्य से 5.9 नीचे दर्ज किया गया. जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 16.2, कटरा 15.2, बटोटे 12.7, बनिहाल 12.6 और भद्रवाह 8.2 दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.