ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्र सरकार का ऐलान 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण कल से

केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। इन बच्चों को 16 मार्च बुधवार से टीके लगाए जाएंगे। इन बच्चों को सिर्फ कोर्बिवैक्स की खुराक दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। अभी देश में 15 से 18 साल तक बच्चों व 18 साल से अधिक के वयस्कों का अलग-अलग टीकाकरण चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेशभूषण ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि 12 से 13 साल व 13 से 14 साल तक के बच्चों को कोर्बिवैक्स के टीके लगाए जाएंगे। 14 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को 15 से 18 साल के आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण में पहले ही शामिल किया जा चुका है। इस आयुवर्ग के बच्चों को भारत बॉयोटेक द्वारा तैयार पूर्णत: स्वदेशी वैक्सीन कोवॉक्सिन दी जा रही है।  कोर्बिवैक्स वैक्सीन को बॉयोलॉजिकल ई ने विकसित किया है। हाल ही में इसे ड्रग नियामक ने आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी को पांच करोड़ टीकों की खरीदी का आर्डर दिया है। कंपनी इनकी आपूर्ति भी सरकार को शुरू कर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.