ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट से की रिहाई की मांग

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक  ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर अपने खिलाफ दर्ज मनी लान्ड्रिंग मामले को रद करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मलिक ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है और उन्होंने काेर्ट से रिहाई की मांग की है। गौरतलब है कि एनसीपी नेता को ईडी ने बीते बुधवार (23 फरवरी) को गिरफ्तार किया था। उन पर दाऊद इब्राहिम के करीबी दोस्तों से संपत्ति खरीदने का आरोप है। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में भी ईडी जांच कर रही है। बुधवार सुबह करीब सात बजे ईडी की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। इसके बाद ईडी उन्हें अपने साथ लेकर आई थी। करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.