ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप से तीसरे हफ्ते में नॉमिनेट हुए कुल 9 कैदी

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप को शुरू हुए 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। बीती रात ही शो में अली मर्चेंट ने वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री पाई है। अली के आते ही सारा खान के चेहरे का रंग उड़ चुका है। इसी के साथ अब दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि यह शो किस दिशा में आगे बढ़ेगा? कंगना रनौत  के इस विवादित शो के अगले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो शिवम और सिद्धार्थ को छोड़कर सभी कैदी जेल से छूटने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

नॉमिनेशन टास्क के बाद कुल 9 कैदियों पर एलिमिनेशन का खौफ मंडरा रहा है। इस हफ्ते चार्जशीट पर पूनम पांडे, शायशा शिंदे, करणवीर बोहरा, सारा खान, पायल रोहतगी, मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा, बबिता फोगाट और निशा रावल का नाम शामिल है। चौंकाने वाली बात यह है कि शिवम और सिद्धार्थ ने आखिरी में मिलकर अंजलि अरोड़ा को नॉमिनेट करने का फैसला लिया। जिसके बाद कच्चा बादाम फेम अंजलि के चेहरे का रंग ही उड़ गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.