रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देंगे अनजाने में मिसाइल दागने के मामले में बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (15 मार्च) संसद में 9 मार्च 2022 को अनजाने में हुई मिसाइल फायरिंग पर बयान देंगे। यह मिसाइल पाकिस्तान के पंजाब में मियां चन्नू इलाके में गिरी थी। गलती से फायर हुई मिसाइल पर पाकिस्तान में हंगामा जारी है। पाकिस्तान इसे लेकर नई मुश्किल में घिर गया है साथ ही इस घटना को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने में लगा है। यह सब ऐसे वक्त हो रहा है जब पाकिस्तान में सियासी पारा बेहद गर्म है और इमरान सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय मिसाइल का वक्त रहते पता न लगाने के आरोप में एक एयरफोर्स कमांडर और दो एयर मार्शल्स को बर्खास्त कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अपने सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से बैठक में उपस्थित रहने को कहा है। बता दें, बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल को समाप्त होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.