करण कुंद्रा और अकासा सिंह का वेडिंग सॉन्ग हुआ रिलीज
करण कुंद्रा बिग बॉस से निकलने के बाद लगातार प्रोजेक्ट में बिजी है। वह एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो कर रहे हैं। हाल ही में उनका और तेजस्वी का गाना ‘रुला देती है’ रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। तेजस्वी के बाद अब करण कुंद्रा अपनी खास दोस्त और बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अकासा सिंह के साथ अपना नया गाना ‘कमले’ लेकर आए हैं। जिसकी एक झलक उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। लेकिन जैसे ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने इस वेडिंग सॉन्ग के बारे में शेयर किया फैंस ने तेजस्वी को लेकर उनसे सवाल किए।
कुछ समय पहले ही रिलीज हुए ‘कमले’ गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने में अकासा सिंह और करण कुंद्रा की शानदार केमिस्ट्री लोगों को देखने को मिल रही है। यह एक वेडिंग सॉन्ग है, जिसमें अकासा सिंह और करण कुंद्रा ने प्यार, दोस्ती और नोक-झोक को बड़ी ही खूबसूरती के साथ म्यूजिक वीडियो में उतारा है। करण कुंद्रा शेरवानी में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं तो वही अकासा सिंह भी उन्हें ट्विन करती हुई पिंक रंग के लहंगे और इंडियन लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 लाख 62 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.