ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमपी बीजेपी का नया प्रदेश मुख्यालयः 10 मंजिला हाईटेक ऑफिस पर उतरेगा हेलिकॉप्टर, 100 करोड़ की लागत से होगा तैयार

जल्द ही मध्यप्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश मुख्यालय मिल सकता है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पार्टी के पदाधिकारी जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और हाईटेक ऑफिस में बैठ कर काम करते दिखेंगे। पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई हाईटेक बिल्डिंग तैयार की जाएगी। बनने वाले 10 मंजिला हाईटेक ऑफिस पर हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड का निर्माण किय़ा जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 10 मंजिला इमारत को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी। हालांकि नया मुख्यालय अभी सिर्फ प्लानिंग में है। बीजेपी प्रदेश संगठन ने नए प्रदेश कार्यालय के लिए शीर्ष नेतृत्व से प्रारंभिक चर्चा हुई है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Madhya Pradesh Assembly Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने प्रदेश कार्यालय को भव्य रूप देने की तैयारी कर रही है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (rani kamlapati railway station) के पास स्थित भाजपा का प्रदेश कार्यालय एशिया में किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा कार्यालय माना जाता था।

नई बिल्डिंग में पार्किंग से लेकर कम्युनिकेशन,मीडिया, आदि क्षेत्रों की सभी जरूरतों को एक ही कैंपस में पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा कार्यालय की छत पर हेलीकॉप्टर भी उतारा जा सकेगा। यह ऑफिस 10 मंजिला होगा और करीब 50 हजार वर्ग फीट में कंस्ट्रक्शन होगा। नई इमारत को बनाने में 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.