ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

590 रुपये के नीचे आया Paytm का शेयर

पेटीएम के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट के बाद आज मंगलवार को भी इसमें 13 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज 12.71% पर्सेंट तक टूट कर 589 रुपये पर बंद हुए। यह दिनभर के कारोबार में 585 रुपये तक भी पहुंच गया था जो अब तक सबसे कम प्राइस है। इससे पहले कल सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 675.35 रुपये पर बंद हुए थे।

अब तक 72% तक की गिरावटआज पेटीएम के शेयर लुढ़कर 589 रुपये पर आ गए हैं। बता दें कि Paytm ने आईपीओ में इश्यू प्राइस 2150 रुपये रखा था। इस लेवल पर अब तक कंपनी के शेयर नहीं पहुंए पाए हैं। पेटीएम का ऑल टाइम हाई 1,961 रुपए है, जो लिस्टिंग वाले दिन गया था। उसके बाद से एकाध कारोबारी दिन में ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी दिखी, वरना हर दिन कंपनी के शेयर नुकसान में ही रहे। पेटीएम का शेयर अपने इश्यू प्राइस से शेयर करीब 72 फीसदी तक टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 40,000 करोड़ के नीचे आ गया है।

बता दें कि कंपनी के शेयरों में यह गिरावट उस खबर के बाद आई है जिसमें आरबीआई  ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाने की बात कहीं थी। साथ ही बैंक को अपने आईटी सिस्टम की व्यापक ऑडिट कराने को भी कहा गया था। इसके अलावा ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पेटीएम पेमेंट बैंक चीन बेस्ड कंपनियों को डेटा शेयर कर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.