ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ‘द कश्मीर फाइल्स’

कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को थियेटर में देखने के बाद लोग भावुक नजर आए। छोटे बजट की इस फिल्म को सीमित सिनेमाघर ही मिले हैं। फिल्म लगभग 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। शहरी क्षेत्रों को छोड़ दें तो कई जगहों पर फिल्म को देखने के लिए लोगों को काफी दूर जाना पड़ रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे ओटीटी पर जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं, जिससे अगर वो सिनेमाघर तक नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर बैठकर देख सकें।

‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया। जी स्टूडियोज के पास ही सैटेलाइट राइट्स भी है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आएगी। फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 के पास हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ओटीटी पर किस दिन आएगी इसकी जानकारी नहीं है। अभी तक मेकर्स की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

फिल्म में अनुपम खेर ने दमदार एक्टिंग की है। उनके अलावा इसमें पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पुनीत इस्सर अहम रोल में हैं। फिल्म ने 3 दिन में ताबड़तोड़ कमाई की है और 27.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लो प्रमोशन और कम बजट के बावजूद दर्शक जिस तरह फिल्म को देखने के लिए उमड़ पड़े हैं ओटीटी पर भी उसे उतना ही कमाल का रिएक्शन मिलने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.