ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आगरा के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, मचा हड़कंप 

आगरा । उत्तर प्रदेश में ताजनगरी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अचानक लगी आग से चारो ओर अफरातफरी मच गई। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में धुंआ भर गया इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मरीजों को बाहर सड़क पर लिटाया गया है। जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है। चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) एआर शर्मा ने कहा कि बेसमेंट में भरे कूड़े में आग लग गई थी, जिसका धुआं बिल्डिंग में फैल गया था, धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई और तीमारदार अपने-अपने मरीजों को लेकर भागने लगे, यहां अनुमानित 20 से 25 मरीज थे जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
मौके पर मरीज के तीमारदार रवि शर्मा ने कहा, ‘ऊपर बिजली का काम कर रहे थे, तभी आग लग गई थी, इसके बाद हम आनन-फानन में अपने मरीजों को लेकर बाहर आए और यहां जमीन पर लिटा दिया। मरीजों को बहुत दिक्कत हो रही है। यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस फ्लोर पर आग लगी थी वहां पर करीब 70 मरीज भर्ती थे।’
अपनी मां का इलाज करा रहीं रेखा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पांचवें फ्लोर पर आग लग गई थी, आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक धुआं हो गया, जो जैसे था वह वैसे ही भागा, ऑपरेशन थियेटर में तो कांच तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया, मैं तो अपनी मां को बाकी लोगों की मदद से गोद में लेकर बाहर आई हूं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.