ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोलो ट्रिप के लिए आप दिल्‍ली के पास कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं

क्या आप कभी अकले घूमने के लिए गए हैं? अपने खुद के साथ समय बिताने और नए लोगों से मिलने का मजा ही अलग है। आपको अपने जीवन में एक बार जरूर सोल ट्रिप का आनंद लेना चाहिए। ये आपको न केवल नई चीजें सिखाता है, बल्कि ये आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाने में भी आपकी मदद करेगा। आप दिल्ली के पास भी कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली के पास आप जयपुर, वाराणसी और ऋषिकेश जैसी कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

ऋषिकेश- हरिद्वार के करीब स्थित उत्तराखंड में ऋषिकेश सोलो ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह है। आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।  आप यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैम्पिंग जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ध्यान-योग के लिए भी ये एक बेहतरीन जगह है।

जयपुर- जयपुर को गुलाबी शहर भी कहा जाता है। ये राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। इस शहर को भारत की शाही और ऐतिहासिक राजधानी माना जाता है। जयपुर में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं जो इस शहर के शाही इतिहास को उजागर करते हैं। आप यहां हवा महल, आमेर का किला, जल महल, नाहरगढ़ किला और बिरला मंदिर जैसी कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। सोलो ट्रिप के लिए ये जगह पर बहुत अच्छी है।

वाराणसी- वाराणसी को बनारस और काशी भी कहा जाता है। शांतिपूर्ण यात्रा के लिए ये एक अच्छी जगह है। आप यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। एक सुखद अनुभव के लिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

उदयपुर- राजस्थान में उदयपुर सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां कई झीलें हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। ये शहर अपनी शानदार वास्तुकला, सुंदर मंदिरों और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये जगह कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आप यहां नौका विहार, शानदार प्राचीन किलों और बाजारों की यात्रा करें कर सकते हैं। आप झील के किनारे भी बैठ सकते हैं।

मनाली- ये एक शांत स्थल है। यहां आप प्रकृति के सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। ये एक वंडरलैंड की तरह लगता है। ये जगह दिलचस्प और आकर्षक दिखती है चाहें बर्फ हो या बर्फ न हो। आप यहां आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.