ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेंशनरों के प्रकरणों के त्वरित निपटान हेतु एसईसीएल में पेंशंन अदालत आयोजित

बिलासपुर । सेवानिवृत्ति के पश्चात वृद्धावस्था में कामगारों को समयबद्ध तरीके से तथा बिना किसी वैधानिक अड़चन के निर्बाध रूप से पेंशंन प्राप्त होने के लक्ष्य से एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मुख्यालय बिलासपुर में 16 मार्च को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें एसईसीएल कम्पनी के 10 क्षेत्र कोरबा, कुसमुण्डा, गेवरा, दीपका,बैकुण्ठपुर, चिरमिरी,जमुना-ंकोतमा, सीडब्ल्यूएस कोरबा, सीडब्ल्यूएस गेवरा तथा रायगढ़ क्षेत्र से प्रबंधन प्रतिनिधि विडियो कान्फ्रेेन्सिंग के जरिए जुड़े वहीं मुख्यालय बिलासपुर में पीएफ पेंशन विभाग की टीम उपस्थित रही। सीएमपीएफ कार्यालय की ओर से उक्त आयोजन में क्षेत्रीय आयुक्त बिलासपुर आर.के. सिन्हा एसईसीएल मुख्यालय टीम से डॉ. के एस जार्ज महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण), श्रीमती सुजाता रानी विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना/पीएफ-पेंशंन), आर.एस.राव मुख्य प्रबंधक (कार्मिक/पीएफ-पेंशन) उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुक्त ने पेंशन निष्पादन हेतु तथा संबंधित प्रकरणों पर आवष्यक सुझाव दिया तथा 13 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। वहीं कुल 71 अन्य प्रकरण पंजीकृत किए गए जिन्हें सीएमपीएफ कार्यालय द्वारा 31 मार्च 2022 तक निपटारा कर लेने का आश्वासन दिया गया। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से यह अभिनव प्रयास था जब क्षेत्रीय आयुक्त सीएमपीएफ बिलासपुर एवं उनके अधीनस्थ सभी 10 एरिया एक साथ वीसी के जरिए प्रकरणों के त्वरित निपटारे हेतु उपस्थित हुए। एसईसीएल के पेंशन अदालत के आयोजन से वृद्धावस्था में पेंशनरों को आ रही अड़चनों के निराकरण में सुविधा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.