रसिका दुग्गल ने ब्रिटेन में ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ की शूटिंग पूरी की
दो साल में अपनी पहली विदेश यात्रा का भरपूर आनंद लेते हुए रसिका दुग्गल ने यूके में अपनी आगामी फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ की शूटिंग पूरी कर ली है। मिर्जापुर में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जित लेने वाली रसिका को इस फिल्म की शूटिंग के लिए 15 दिनों के लिए यूके में रुकना पड़ा, जिसमें वो और अर्जुन माथुर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे । मल्टी टैलेंटेड अभिनेत्री अपने इस जबरदस्त कॉन्सेप्ट वाली फिल्म से दर्शकों के लिया क्या लाने वाली है यह देखना अभी बाकी है |
हालाँकि, ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ में उनकी भूमिका के बारे में अभी तक बहुत कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म की शूटिंग से अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसे देखकर लोगों में उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है | रसिका ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के माध्यम से उन्होंने अपने हॉस्टल जीवन के दिनों को फिर से जीया, अपने घूमने की इक्छा को भी पूरा किया और यॉर्कशायर डेल्स को भी अच्छी तरह से घुमा ।
इस पर रसिका दुग्गल कहती है कि “यह फिल्म पूर्णरूप से परफॉरमेंस पर निर्भर है और ऐसी चुनौती एक कलाकार के लिए खुशी की बात होती है। फिल्म में मेरे किरदार के साथ बहुत कुछ करने को मिला, मुझे कभी-कभी लगता है कि मैंने एक ही फिल्म के अंदर कई तरह की फिल्मों का अनुभव कर लिया । अर्जुन माथुर और तन्मय धनानिया जैसे अनुभवी कलाकार और परेश पाहूजा और जोहा रहमान जैसे नए कलकारों के साथ काम करने का अनुभव कमाल का रहा। सच मानिये भले ही हम लंबे समय और ज्यादातर रात की शूटिंग कर रहे थे मगर इस सब के बिच सब ने बहुत मजा किया। यॉर्कशायर डेल्स में घूमते हुए हमने कुछ एनिड ब्लीटन-इसक्यू क्षणों को बहुत अच्छी तरह से जिया।
आने वाले दिनों में रसिका ‘स्पाइक’ नाम की सीरीज में नजर आएंगी। जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में शूटिंग किया, इसके अलावा ‘दिल्ली क्राइम सीजन 2’ में भी उनका दमदार अभिनय देखने को मिलेगा |
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.