ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान के कोटा में द कश्मीर फाइल्स पर रोक

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है। इस बीच कोटा में एक माह के लिए धारा-144 लागू की गई है। धारा-144 मंगलवार से लागू हुई और यह 21 अप्रैल तक रहेगी। अब कोटा जिले में पांच या इससे ज्यादा लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे। ऐसा फिल्म द कश्मीर फाइल्स के कारण किया गया है। कोटा जिला प्रशासन को फिल्म के कारण कोटा में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका थी। कार्यवाहक जिला कलेक्टर राजकुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में सोमवार को आदेश जारी किए हैं। अब कोटा शहर में एक महीने तक न तो कोई जुलूस निकाला जा सकेगा और न ही प्रदर्शन होगा।

आदेश में कहा गया है कि कोटा में कोई भी व्यक्ति राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बन्दूक अथवा कोई अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं चल सकेगा। सिख समुदाय के लोगों को धार्मिक परम्परा के अनुसार कृपाण रखने की अनुमति होगी। उधर कोटा में धारा-144 लागू किए जाने को लेकर राजनीति कारण भी बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.