ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लखनऊ में कूड़ा डंप‍िंंग यार्ड में मह‍िला को जलाकर की हत्‍या

लखनऊ । राजधानी में द‍िलदहलाने वाली घटना से सनसनी फैल गई। आइआइएम रोड पर घैला इलाके में कूड़े के डंपिंग स्टेशन पर एक महिला को बदमाशों ने जलाकर मार डाला। सोमवार सुबह उसका शव कूड़े के ढेर पर जला हुआ मिला। सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद और अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला की शिनाख्त का पुलिस ने प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। जांच पड़ताल के ल‍िए फोरेंसिक टीम बुलाई गई।

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से महिला की हत्या से सम्बंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का शव बुरी तरह से जला हुआ है। पहचान की कोई भी चीज मौके से नहीं मिली है। दाहिने हाथ मे मैटल की चूड़ियां दिख रही हैं। घटना स्थल को जाने वाले मार्गों पर सीसी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। किस समय महिला को डंपिंग स्टेशन पर लाया गया और कौन लाया है, इसकी पड़ताल की जा रही है। अनुमान है कि कहीं और महिला की हत्या की गई है और शव यहां लाकर जलाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.