ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीन के विदेश मंत्री 25 से 27 मार्च तक नेपाल के दौरे पर होंगे

ड्रैगन की सवारी नेपाल आने वाली है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च तक नेपाल के दौरे पर होंगे। इस यात्रा में वह नेपाली समकक्ष नारायण खड़का के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘विदेश मंत्री नारायण खड़का के निमंत्रण पर, स्टेट काउंसलर और पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना के विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च 2022 तक नेपाल का दौरा कर रहे हैं।’ यात्रा के दौरान वांग राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए बयान में बताया गया कि चीन के विदेश मंत्री नारायण खड़का के निमंत्रण पर चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च 2022 तक नेपाल की यात्रा पर होंगे। वांग अपनी यात्रा पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ चीन के विदेश मंत्री चीन की बुनियादी ढांचा विकास रणनीति, ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआइ) को बढ़ावा देने पर बातचीत कर सकते हैं। द काठमांडू पोस्ट ने बताया कि यह यात्रा बहुत खास होने वाली है, जिसमें वांग यी कम से कम दो परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.