ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नडाल पसली की चोट के कारण छह हफ्ते के लिए कोर्ट से हुए दूर

स्पेनिश टेनिस दिग्गज राफेल नडाल की फ्रेंच ओपन की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नडाल को पसली की हड्डी में लगी चोट के कारण टेनिस कोर्ट से 4-6 हफ्ते तक दूर रहना होगा। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका से लौटने के बाद उन्होंने स्पेन में जांच कराई थी, इसमें यह साफ हुआ कि उनकी बाईं पसली में स्ट्रेस फ्रैक्चर है और इसी वजह से उन्हें कोर्ट से दूर रहना होगा।नडाल को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह इस रविवार को फाइनल मुकाबले में टेलर फ्रिट्ज से दो सेटों में हार गए थे। फ्रिट्ज के खिलाफ मैच में नडाल सहज नहीं दिख रहे थे और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें मैच के दौरान कई बार अपने सीने को हाथ से रगड़ते हुए देखा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.