ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धड़धड़ाते हुए दौड़ रही मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई

बांदा। यूपी में बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी मौदहा की तरफ अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के पास दो हिस्सों में बंट गई। इस वजह से यातायात एक घंटे तक बाधित रहा। मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ से मालगाड़ी वापस करके कपलिंग को ठीक किया और आगे की तरफ रवाना हुआ। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। चालक ने जब देखा तो गाड़ी दो हिस्सों में खड़ी थी। इसके बाद उसने गाड़ी को धीरे-धीरे पीछे किया। पीछे वाले हिस्से को जोड़कर आगे के लिए रवाना हुआ। इसी बीच एक घंटे तक रूट बाधित रहा।
मालगाड़ी के कस्बे के स्टेशन पहुंचने के बाद कानपुर की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे की ओर रवाना किया गया। असिस्टेंट पीआरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि संभव है कि लिवर डैमेज हुआ हो, जिससे मालगाड़ी 2 हिस्सो में बट गई हो। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना का बहुत जल्दी पता चल गया, इससे रिकपलिंग कर मालगाड़ी को जोड़कर आगे बढ़ा दिया गया। कोई सिस्टम ब्रेक भी नहीं हुआ। हालांकि उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.