ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘लोक कल्याण दिवस’ कार्यक्रमः सीएम शिवराज बोले- दो साल में चैन से नहीं बैठा, जनता के लिए करता रहा काम, गरीबों के लिए रोटी-कपड़ा-मकान का इंतजाम करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर BJP ‘लोक कल्याण दिवस’ मना रही है। भोपाल के छोला चंदबाड़ी मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीएम शिवराज सिंह भी शामिल हुए.

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने गरीबों के अनाज में गड़बड़ी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी. सीएम ने कहा कि गड़बड़ी होने पर दोषियों के घर खोदकर मैदान बना दिए जाएंगे। उनके खिलाफ FIR होगी। सीएम ने कहा कि सरकार को आज 2 साल हो गए। जब मैंने शपथ ली थी तब कोरोना फैल रहा था। शपथ लेते ही मैं रात के 8 बजे वल्लभ भवन पहुंच गया था। दो साल में चैन से नहीं बैठा। जनता के लिए काम करता रहा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार सबकी है लेकिन सबसे पहले गरीबों के लिए है। जमीन, पानी सबके लिए है। रोटी कपड़ा, मकान, रोजगार का इंतज़ाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

गुंडों-बदमाशों को दी चेतावनी

सीएम ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ दुराचार होगा तो बुलडोजर चलेंगे। दरिंदे मध्य प्रदेश में तबाह और बर्बाद कर दिए जाएंगे। एक थे प्यारे, उनके अड्डे तुड़वा दिए. ऐसे लोगों को जेलों में सड़ा दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गुंडों बदमाशों से 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है।अब इस जमीन पर गरीबों के मकान बनेंगे।

सीएम ने कई घोषणाएं भी की

इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं भी की. उन्होंने कहा कि नरेला के प्रचीन छोला मन्दिर का जीणोंद्धार किया जाएगा। खेल परिसर बनाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.