MP वैक्सीनेशनः पहले दिन 12 से 14 साल तक के 3 लाख 44 हजार बच्चों को लगाया गया टीका, इस जिले में हुआ सबसे ज्यादा टीकाकरण
भोपाल। देश में अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन संक्रमण पर रोकथाम के प्रयास लगातार जारी हैं. इसी कड़ी में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बच्चों को भी अब टीका लगाया जा रहा है. मध्यप्रदेश में बुधवार से 12 से14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया.
आतंकियों का एक और मददगार गिरफ्तार: ATS ने विदिशा से अब्दुल करीम को किया अरेस्ट, लोगों से मिलवाने में आतंकियों की मदद करता था आरोपी
मध्यप्रदेश में पहले दिन 3 लाख 44 हजार बच्चों को टीका लगाया गया. बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ. सबसे ज्यादा सागर जिले में वैक्सीनेशन हुआ. यहां 16,350 बच्चों को टीका लगाया, जबकि बालाघाट में 16234, इंदौर में 15060, मुरैना में 14263 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ.
‘लोक कल्याण दिवस’ कार्यक्रमः सीएम शिवराज बोले- दो साल में चैन से नहीं बैठा, जनता के लिए करता रहा काम, गरीबों के लिए रोटी-कपड़ा-मकान का इंतजाम करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
बता दें कि 12 से 14 साल आयु वर्ग के बच्चों को कॉर्बेवैक्स लगाई जा रही है. टीकाकरण अभियान में टीके की दो डोज लगाई जानी है. पहले डोज के चार सप्ताह बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है.
अतिक्रमण की चपेट में भेड़ाघाटः शिल्पकार संघ की याचिका पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई, राज्य सरकार समेत कलेक्टर-एसपी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.