ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार  की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’  को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सराहा गया. दक्षिण भारत के दर्शकों को प्रभावित करने के बाद अब ‘सोरारई पोटरु’ फिल्म के मेकर्स इसका हिंदी रीमेक  लेकर आ रहे हैं. टीओआई के मुताबिक, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘सोरारई पोटरु’ फिल्म के हिंदी रीमेक में सूर्या का किरदार निभाने के लिए अक्षय कुमार  को साइन किया गया है. हालांकि, अभी तक अक्षय कुमार या उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

इसके बाद अब एक खबर और सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि ‘सोरारई पोटरु’ में अक्षय कुमार के अपोजिट अभिनेत्री राधिका मदान नजर आ सकती हैं. हालांकि, अभी राधिका की तरफ से भी इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ में राधिका, अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं, जो तमिल ‘सोरारई पोटरु’ में सूर्या के अपोजिट अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली ने निभाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.