ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर के कुछ क्षेत्रों में हो सकती है हल्‍की बारिश

रायपुर । मार्च का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है और प्रदेश भर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। दोपहर की तपिश के साथ ही अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है। दोपहर में बढ़ती गर्मी का असर अब सड़कों में भी दिखने लगा है और दोपहर को सड़कों में भी सन्नााटा पसरने लगा है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकानें भी लग गई हैं।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में विपरीत दिशाओं से हवा आ रही है। इसके चलते गर्मी और बढ़ती जा रही है। गुरुवार 24 मार्च के बाद से तो अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इससे गर्मी और बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.