ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में लान टेनिस कोर्ट बनाने की तैयारी

अंबाला । जिला अंबाला में खेल विभाग अपनी गतिविधियों को तेज करने में जुटा है। इसके तहत अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में लान टेनिस कोर्ट की तैयारी है। इसको लेकर विभाग ने अपनी तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी इस में कई पेंच फंसे हुए हैं। अब जब तक यह बाधाएं दूर नहीं होती, तब तक यह कोर्ट बनना मुश्किल है। हालांकि विभाग का दावा है कि इसके लिए समाधान तलाशा जा रहा है। अभी तक जिला खेल विभाग के तहत लान टेनिस कोर्ट की व्यवस्थाएं नहीं हैं, जबकि अब यह जुटाने की भी कोशिशें की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला में टेनिस के खिलाड़ी काफी हैं, जबकि इसके लिए सरकारी स्तर पर टेनिस कोर्ट की व्यवस्था नहीं है। हालांकि अंबाला शहर में निजी कोचिंग सेंटर है, जहां पर खिलाड़ी अपनी तैयारी करते हैं। इसके अलावा कुछ क्लबों में भी टेनिस कोर्ट हैं। अब जिला खेल विभाग की तैयारी है कि वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में लान टेनिस कोर्ट की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जगह तो है, लेकिन यहां पर टेनिस कोर्ट के लिए जगह कम पड़ रही है। इसी को लेकर विभाग अब देख रहा है कि जमीन की यह कमी कैसे पूरी की जाए। हालांकि दावा किया जा रहा है कि इसका इंतजाम हो जाएगा, लेकिन फिलहाल यह योजना पाइपलाइन में है। यदि यह लान टेनिस कोर्ट तैयार हो जाता है, तो इस  खेल के खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.