ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा में बिना दस्तावेज मिलेगा स्कूलों में दाखिला

हरियाणा । किसी कारणवश स्कूल न जाने वाले बच्चों को अब बिना दस्तावेज दाखिला मिलेगा। अभी तक ऐसे 7 से 14 उम्र के 293 बच्चों की पहचान की गई है। शिक्षा विभाग ने इन बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने की प्लानिंग बनाई है। मार्च 2022 तक हुए सर्वे में प्रदेश में ऐसे लगभग 18 हजार बच्चे मिले हैं। वहीं कुरुक्षेत्र की बात करे तो 293 बच्चे शामिल है।

समग्र शिक्षा से सहायक परियोजना समन्वयक संजय कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से मार्च-2022 में जिले में आउट आफ स्कूल बच्चों का तीसरा सर्वे कराया गया था। जिसका उद्देश्य स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान कर उनका दाखिला स्कूलों में कराया जाना है, ताकि ये बच्चे भी शिक्षित होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। सर्वे में जिन बच्चों की पहचान की गई है, अब उनका दाखिला सरकार स्कूलों में करा रही है। नए शिक्षा सत्र में अब इन बच्चों के दाखिले बिना दस्तावेज करवाए जाएंगे। यह प्रोविजनल दाखिले होंगे। इससे दाखिले के लिए दस्तावेजों की बाध्यता खत्म की गई है, ताकि बच्चों व अभिभावकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी डीईईओ को आदेश भी जारी कर दिए हैं कि इन बच्चों से कोई दस्तावेज न मांगा जाए। दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया को इनके दाखिले के बाद पूरा किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.