ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुनिया का सबसे खुशहाल देश है फिनलैंड, जानिए आखिर क्यों इतने खुश हैं यहां के लोग

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 के मुताबिक फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल राष्ट्र चुना गया है. जबकि 146 देशों की इस सूची में अफगानिस्तान सबसे पीछे है.

किसी भी देश के लोगों की जिंदगी को वहां की खुशहाली से आंकते हैं. किसी भी देश की स्थिति क्या है ये बहुत हद तक इससे तय होता है कि वहां के लोगों की जिंदगी में किस हद तक खुशहाली है. फिनलैंड इस मामले में एक बार फिर से अव्वल रहा है. फिनलैंड (Finland) लगातार पांचवीं बार दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग में सबसे ऊपर के स्थान पर काबिज रहा है. इस साल की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 के मुताबिक फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल राष्ट्र चुना गया है. जबकि 146 देशों की इस सूची में अफगानिस्तान सबसे पीछे है. वहीं खुशहाल देशों की इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है. जबकि, भारत इस सूची में अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पिछड़ा हुआ है.

फिनलैंड सबसे खुशहाल देश

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड की रैंकिंग टॉप पर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर डेनमार्क का स्थान है. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आइसलैंड को स्थान दिया गया है. टॉप 10 देशों में ज्यादातर देश यूरोप के हैं. चौथे नंबर पर स्विट्जरलैंड, पांचवें नंबर पर नीदरलैंड को जगह मिली है. भारत की हैप्पीनेस रैंकिंग में मामूली सुधार हुआ है. हालांकि ये पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे है. इस साल भारत ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए 136वां स्थान हासिल किया है. पिछले साल की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत को 139वीं रैंकिंग मिली थी. पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस रैंकिंग में 121वां स्थान मिला है. वहीं, बांग्लादेश को इस रैंकिंग में 94वें स्थान मिला है. वहीं श्रीलंका को इस सूची में 127वां और नेपाल को 84वां स्थान मिला है.

फिललैंड में खुशहाली का राज?

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट आमतौर पर प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प बनाने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कई कारकों के आधार पर 150 देशों को रैंक करती है. इस साल, रिपोर्ट में 146 देशों को स्थान दिया गया है. दुनिया के गरीब और मध्यम आय वाले देशों में महंगी शिक्षा, महंगा इलाज और खान पान के चीजों की महंगाई आम समस्या है. फिनलैंड जैसे देशों में स्थिति थोड़ी अलग है. यहां इलाज, बेहतर शिक्षा बिल्कुल मुफ्त है या फिर बहुत ही कम कीमत पर ये आसानी से उपलब्ध है. इसके साथ ही सुरक्षा के बेहतर इंतजाम, अधिक आय, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून भी लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.