ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े मिलिट्री फ्यूल स्‍टोरेज साइट को किया तबाह

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के सबसे बड़े मिलिट्री फ्यूट स्‍टोरेज साइट को हमले में तबाह कर दिया है। रूस ने इसको बड़ी कामयाबी बताया है। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के मिसाइल डिपो को हमला कर नष्‍ट कर दिया है। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई को एक माह पूरा हो गया है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के एक बड़े भाग पर अपनी तबाही के निशान छोड़े हैं। एएफपी के मुताबिक यूक्रेन ने कहा है कि मारियूपोल में करीब एक लाख लोग बिना पानी और खाने के फंसे हुए हैं। यहां पर रूस ने जबरदस्‍त हमले किए हैं। वहीं चेचन नेता रमजान कादिरोव ने दावा किया है कि उसने यहां के सिटी हाल को अपने कंट्रोल में ले लिया है।

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमले करना शुरू किया था। शुरुआती हमलों के लिए उसने अपने तोपखाने को मैदान में उतारा था लेकिन उसके बाद रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल और एयर स्‍ट्राइक के जरिए यूक्रेन पर जबरदस्‍त हमले किए। इन हमलों की वजह से यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरणार्थियों की संख्‍या 35 लाख तक पहुंच गई है। संयुक्‍त राष्‍ट्र लगातार वहां के हालातों को लेकर चिंता जता रहा है। वहीं अमेरिका लगातार रूस को आगाह कर रहा है। हाल ही में अमेरिका ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.