ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनिका-साथियान को मिला रजत

भारत को दोहा में आयोजित डब्ल्यूटीटी कंटेंडर 2022 चैम्पियनशिप में दो पदक मिले। मनिका बत्रा और जी साथियान की शीर्ष भारतीय जोड़ी को मिश्रित युगल में रजत तो वहीं अचंता शरत कमल को पुरुषों के एकल में कांस्य पदक मिला।मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय जोड़ी को चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल के फाइनल में लिन युन जू और चेंग आई चिंग की चीनी ताइपे की शीर्ष वरीय जोड़ी के हाथों 4-11, 5-11, 3-11 से हार झेलनी पड़ी। भारत की सातवें नंबर की मिश्रित जोड़ी को चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ शुरू से ही परेशानी हो रही थी। साथियान और मनिका बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी की चुनौती के सामने विफल रहे और खिताब जीतने से चूक गए।शरत कमल को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज शरत को बुधवार को चीन के युआन लिसेन के हाथों शिकस्त मिली और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। छठे गेम में फायदे की स्थिति के बावजूद शरत पुरूष एकल सेमीफाइनल में चीन के युआन लिसेन से 3-4 (5-11, 11-8, 6-11, 11-7, 11-5, 10-12, 9-11) से हार गए। दो साल में यह शरत का पहला पदक है। इस अनुभवी भारतीय ने 2020 में ओमान ओपन में स्वर्ण पदक जीता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.