महालक्ष्मी इलाके में विट्ठल निवास की तीसरी मंजिल पर लगी आग
मुंबई। मुंबई के महालक्ष्मी में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। 5 मंजिला विट्ठल निवास भवन की तीसरी मंजिल पर लेवल -2 में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर दमकल वाहन मौजूद है। मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी। इसके बाद आग अन्य मंजिलों तक फैल गई और भीषण रूप ले लिया। इस समय क्षेत्र में आग और धुएं का गुबार है। जहां फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही है, वहीं लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं। इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.