ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ नजर आए आदर जैन हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन और अभिनेत्री तारा सुतारिया फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। तारा सुतारिया और आदर जैन को हाल ही में फिर से साथ में स्पॉट किया गया है, लेकिन इस बार आदर जैन को बहुत से लोगों ने ट्रोल कर दिया है और उन्हें सस्ता रणबीर कपूर बता रहे हैं।

दरअसल क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के कपूर परिवार ने अपने घर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में कई सितारों ने हिस्सा लिया। जिसमें आदर जैन गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचे। इस दौरान तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में तारा सुतारिया व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं।

वहीं आदर जैन ने प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। इस वीडियो जहां तारा सुतारिया और आदर जैन के फैंस ने पसंद किया तो वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स आदर जैन को ट्रोल करने लगे। vipulsharma408_ नाम के यूजर ने तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सस्ता रणबीर कपूर।’ inzaidx नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर।’

jagran

jagran

इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर आदर जैन को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन ने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशनल किया है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

अब खबर है कि तारा सुतारिया और आदर जैन जल्द शादी कर सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार आदर और तारा गोवा गए थे, जहां पर उन्होंने तय किया था कि दोनों जल्द शादी करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों रणबीर कपूर की शादी से पहले शादी कर सकते हैं। तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों की बॉलीवुड के नए कलाकारों में से एक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.