ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मानवता शर्मशार, इंजेक्शन लगाते ही बेटी की मौत, मुक्तांजलि वाहन नहीं मिला तो 10 किमी तक पैदल चला बेबस पिता

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक पिता का अपनी बेटी का शव कंधे पर ले जाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। पिता करीब 10 किमी तक पैदल चला। मामला वायरल होते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने जांच के आदेश दिए हैं। जिले के लखनपुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई और गाड़ी के पहुंचने से पहले ही उसके पिता शव को ले गए। उन्होंने बताया कि अमदला गांव के रहने वाले ईश्वर दास अपनी बीमार बेटी सुरेखा को सुबह तड़के लखनपुर सीएचसी लाए थे।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था करीब 60 था, उसके माता-पिता के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आरएमए) डॉ विनोद भार्गव ने कहा कि आवश्यक उपचार शुरू किया गया था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.