ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बनाकर हॉकी भी पहुंचेगी शीर्ष पर : कपिल

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि क्रिकेट आज भारत में जिस स्तर पर पहुंचा है उसमें बुनियादी ढांचे की सबसे अहम भूमिका रही है। इसीलिए अगर देश में हॉकी को भी शीर्ष पर पहुंचाना है तो बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बनाना होगा। कपिल ने कहा कि देश में अच्छे बुनियादी ढांचा देने की जरूरत है जिससे बच्चे अपनी पसंद का खेल खेल सकें।
उन्होंने कहा कि सुविधाओं बेहतर होने के कारण ही क्रिकेट आज नयी ऊंचाईयों तक पहुंच गया है , इसी प्रकार अगर हम यही सुविधाएं अन्य खेलों को भी उपलब्ध कराये तो वहां भी हमें बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जैसे हॉकी के लिए अगर 200 अतिरिक्त एस्ट्रो टर्फ के मैदान तैयार किये जायें तो खिलाड़ियों को अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा जिसका लाभ आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों के बाद जो अहम बदलाव आया है वह यह है कि आज माता-पिता अपने बच्चों को मैदान पर लाते हैं और कहते हैं ‘इन्हें खिलाड़ी बनाओ’। हमारे समय में, किसी भी माता-पिता के पास अपने बच्चों को मैदान पर लाने के लिए समय नहीं था। आज वे हमारे पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या वे आईपीएल में खेल सकते हैं या फिर वे भारत के लिये खेल सकते हैं?
वहीं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग समझते है कि ओलंपिक पदक शारीरिक फिटनेस की बदौलत जीते जाते हैं। वे सोचते हैं कि विश्व कप जीतने में तकनीक अहम होती है पर सही बात यह है कि यह केवल आपके दिमाग से होता है जो तय करता है कि आप जीतोगे या हारोगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.