ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की लेनी चाहिए : अखिलेश 

लखनऊ । योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि नई सरकार को बधाई कि वहां सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। योगी सरकार में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
बता दें कि स्टेडियम का निर्माण अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुआ था। बाहर से मुगल आर्किटेक्चर वाला और अंदर से खेलों के लिए सभी सुविधाओं से ये स्टेडियम लैस है। 2018 में योगी सरकार ने स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया था। यहां पर अभी एक टी 20 मैच भी आयोजित किया जा चुका है। इस स्टेडियम की क्षमता 50 हजार के करीब है। लेकिन क्रिकेट का ये स्टेडियम अब योगी के दूसरे कार्यकाल का साक्षी भी बन गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.