छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आइइडी ब्लास्ट में दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के झारावाही के जंगल में आइइडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। इन दिनों नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में सभी संवेदनशील कैंपों से जवान रोज नक्सलियों की तलाश में निकलते हैं।
इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह नारायणपुर जिले के कुरुषनार थाना व कैंप से आइटीबीपी व डिस्ट्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों का संयुक्त दल कोडोली और झारावाही के जंगल की ओर रवाना हुआ था। दल में कुछ जवान दो दो की संख्या में बाइक पर थे जबकि कुछ पैदल जंगल की सर्चिंग कर रहे थे। सुबह करीब 9.15 बजे नक्सलियों ने जवानों को टारगेट में लेकर सीरियल आइइडी ब्लास्ट किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.