आगरा में टूटा 130 साल का रिकॉर्ड
आगरा । इस समय सभी हैरान हैं कि मार्च के महीने में ये हाल है तो मई और जून में क्या होगा। आगरा में मार्च में तापमान 130 साल का रिकार्ड तोड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में आगरा इस समय सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज हो रहा है।
दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। मई के महीने में चलने वाली लू, मार्च के महीने में ही चलने लगी है। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। ताजमहल घूमने आए पर्यटक बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने आगामी समय में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जताई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.