ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कल से 4 दिन बैंक बन्द “28 मार्च से बैंकों में दो-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल “

कुछ बैंकों में 3 और 4 दिन की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवा 6 दिन अवरुद्ध होंगी

इंदौर। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध सभी अधिकारी व कर्मचारी संगठनों के आव्हान पर सभी बैंकों में *28 और 29 मार्च को दो-दिवसीय बैंक हड़ताल* रहेगी। इस हड़ताल में ‌सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, क्षैत्रीय ग्रामीण बैंकों, संगठित सहकारी बैंकों आदि के बैंककर्मी भाग लेंगे। इस हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आंशिक तथा शेष सभी बैंकों में बैंकिंग सेवाएं पूर्णतः अवरुद्ध हो सकती हैं।

इस दो-दिवसीय बैंक हड़ताल के साथ ही बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन द्वारा बैंकिंग गतिविधियों को निजी ठेकेदारों को दिए जाने के विरुद्ध 28 मार्च से 30 मार्च तक 3 दिन की हड़ताल पर रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.