ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RRR की रिलीज के बाद क्या आलिया हो गई हैं राजामौली से नाराज, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ‘आरआरआर’ (RRR) से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है. फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है. अब खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट  ‘आरआरआर’ में मिले कम स्पेस की वजह पर खुश नहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ किया है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

एसएस राजामौली को किया अनफॉलो?

बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म में फाइनल एडिटिंग के बाद अपने छोटे रोल को लेकर नाराज हैं जिसकी वजह से उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘आरआआर’ (RRR) से जुड़े कई पोस्ट डिलीट कर दिए है. हालांकि एक-दो पोस्ट अभी भी नजर आ रहे हैं जिसमें फिल्म से उनका लुक शामिल है. आलिया भट्ट की फॉलोविंग लिस्ट से डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) गायब हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आलिया ने गुस्से में राजामौली को भी अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, यह बात कितनी सच है कि क्या आलिया भट्ट वास्तव में एसएस राजामौली से नाराज हैं, इस मामले पर एक्ट्रेस या फिर राजामौली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

इस रोल में नजर आईं आलिया भट्ट

मालूम हो कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ‘आरआरआर’ में सीता की भूमिका में नजर आई है. इस फिल्म में उन्होंने जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन जैसे सितारो के साथ काम किया है. हालांकि, आलिया के किरदार को लेकर भी ऐसा माना जा रहा है कि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) आलिया के स्टारडम के हिसाब से उन्हें रोल देने में नाकाम रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही मूवी

बताते चलें कि फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’ (RRR) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. मूवी ने  कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक ‘आरआरआर’ (RRR) ने सोमवार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की थी. नॉर्थ इंडिया में भी ‘आरआरआर’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.