ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत में पैदा हुआ ये दूसरा ‘डिविलियर्स’! 360° में मारता है गगनचुम्बी शॉट्स

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में एक युवा भारतीय बल्लेबाज ने ठीक दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेट स्टार एबी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री में बल्लेबाजी की है. कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि भारत में जन्मा ये 23 साल का खिलाड़ी ऐसी धुआंधार बैटिंग करेगा. बता दें कि सोमवार को गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दे दी थी. इसी के साथ केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की शुरुआत टूर्नामेंट में हार के साथ हुई है, हालांकि इसी मैच में भारत की डिविलियर्स के तौर पर आयुष बदोनी उभकर सामने आए हैं.

भारत में पैदा हुआ ये दूसरा ‘डिविलियर्स’

इस मैच में एक पल ऐसा भी आया था, जब लखनऊ की टीम ने सिर्फ 29 रनों के स्कोर पर ही अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में 22 साल के युवा स्टार आयुष बदोनी ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर अपनी टीम को संभाला. आयुष बदोनी ने अपनी पारी के दौरान 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 41 गेंद में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली. बदोनी की पारी देखकर कप्तान केएल राहुल भी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मैच के बाद इस युवा स्टार को अपनी टीम का ‘बेबी एबी’ बता दिया है.

360 डिग्री में मारता है गगनचुम्बी शॉट्स

केएल राहुल ने मैच के बाद आयुष बदोनी की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारे लिए आयुष Ba AB हैं. वह 360 डिग्री में शॉट्स खेल सकता है. मैं उसके लिए काफी खुश हूं. उसने हमें नेट्स से ही काफी प्रभावित किया है.’ बता दें कि आयुष बदोनी घरेलु क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. लखनऊ की टीम ने इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के दौरान 20 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है और अब मौका मिलते हैं उन्होंने अपने डेब्यू मैच में काफी गहरी छाप छोड़ दी है.

कौन हैं आयुष बडोनी?

आयुष बदोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को दिल्ली में हुआ था. बता दें कि बडोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. बडोनी ने भारत के लिए अंडर 19 क्रिकेट भी खेला है. दाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज उस समय सुर्खियों में आया था, जब साल 2018 में उन्होंने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर -19 के लिए सिर्फ 28 गेंदों में 52 रन बनाकर धमाका किया था. आयुष बडोनी एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलने में माहिर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.