बदले की आग में हत्या- बेटी से छेड़छाड़ करने वाले को पिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत, हाथ-पैर काटकर नदी में बहाया शव, आरोपी गिरफ्तार
खंडवा में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को बोटी-बोटी काटकर शरीर के टुकड़े को नदी में फेंक दिया.
खंडवा। खंडवा के पुनासा में अजनान नदी में मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 24 घंटे में पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला छेड़छाड़ का है. तिलोकचंद ने मुख्य आरोपी छन्नी की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी. उसी का बदला लेने के लिए छन्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
मामले का खुलासा करते हुए एसपी विवेक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पहले तिलोकचंद को पार्टी के लिए कहकर बुलाया फिर नदी के पास ले जाकर उसके सर-पैर काटकर नदी में फेंक दिया. पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते नर्मदा नगर थाने से एक विशेष टीम बनाई.
आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि तिलोकचंद को हत्या के पहले वह दो लोगों के साथ देखा गया था इसके आधार पर पुलिस ने चन्नी और उसके साले श्याम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जो दोनों ने अपना जुलुम कबूल कर लिया. आगे की पूछताछ और सामान जब्ती के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन की रिमांड में लिया है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.