हरियाणा, पंजाब में रिकार्ड तोड़ गर्मी
हरियाणा । बीते तीन दिन से प्रदेश में तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली थी, हवा का रूख बदलने के कारण भी रात का तापमान जरूर गिरा है। लेकिन अब 28 मार्च से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में फिर से तेजी से तापमान बढ़ने की संभावना बन गई है। अब गर्मी खूब पसीना निकालेगी। वहीं केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में बारिश होगी। चूंकि अब गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो रही है, ऐसे में अब तापमान में वृद्धि भी होती है तो उसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
31 मार्च तक लोगों को प्रचंड गर्मी का अहसास हो सकता है। इस समय मौसम की जो परिस्थितियां बनी हुई है, उसको देखते हुए अप्रैल में गर्मी रिकार्ड तोड़ हो सकती है। मार्च माह में पश्चिमी विक्षोभों का ज्यादा प्रभाव नहीं होने के कारण गर्मी एडवांस में ही दस्तक दे चुकी है। मार्च माह हाल के दिनों के सर्वकालिक निचले स्तर के रूप में समाप्त होगा। अप्रैल माह में पश्चिमी विक्षोभ वैसे तो कम आने की संभावना होती है, लेकिन जो आते हैं उसकी सक्रियता पूरी होती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.